मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : एटीएस ने 6 शातिरों को किया गिरफ्तार, अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से गेटवे को बाईपास कर करते थे इंटरनेशनल कॉल

UP : एटीएस ने 6 शातिरों को किया गिरफ्तार, अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से गेटवे को बाईपास कर करते थे इंटरनेशनल कॉल

आजमगढ़ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंड़ाफोड़ यूपी एटीएस की टीम ने किया, इस दौरान एटीएस ने कुल 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में भारतीय और नेपाली मोबाइल सिम और 21 राउटर समेत कई अन्य उपकरण बरामद किया है,यूपी एटीएस की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर छह शातिरों को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीफोन एक्सचेंज में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, सिम, लैपटॉप, टेबलेट, राउटर आदि भी बरामद किया, इस टेलीफोन एक्सचेंज से वीपीएन की मदद से इंटरनेशनल कॉल कराई जाती थी, यूपी एटीएस को इस बात की सूचना मिल रही थी, कि आजमगढ़ जिले में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से गेटवे को बाईपास कर इंटरनेशनल कॉल कराई जाती है, जिससे कॉलर की पहचान नहीं हो पाती, और राजस्व का भी नुकसान होता है, तफ्तीश में पुष्टि होने के बाद यूपी एटीएस की टीम रविवार रात में ही आ गई थी ।

शहर कोतवाली के कोट बाजबहादुर निवासी फारूख करीम और कुरैशनगर निवासी मुन्ना कुरैशी को गिरफ्तार किया, इसके बाद टीम सिधारी थाना क्षेत्र के बबुआना पहुंची और दीवान बसर खां को गिरफ्तार किया, इसी थाना क्षेत्र के गुरेडीह खालसा गांव निवासी नदीम अहमद, निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव निवासी कलीम अहमद और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के च्यूटहीं निवासी शमीम को सरायमीर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया, इन सभी के पास से एटीएस की टीम ने सात सिम बॉक्स, 234 प्री-एक्टीवेटेड भारतीय सिम, नौ प्री-एक्टीवेटेड नेपाली सिम, 79 स्मार्ट फोन, तीन लैपटॉप, एक टेबलेट, एक सीपीयू और 21 राउटर-मॉडम बरामद किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया, इस गिरोह में अभी और लोगों के भी शामिल होने की आशंका है, एटीएस की दबिश जारी है,
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देश में प्रतिबंधित एप्लीकेशन को वीपीएन के माध्यम से मोबाइल पर डाउनलोड कर भारतीय मोबाइल नंबरों से वर्चुअल नंबर जनरेट किया जाता है, इन वर्चुअल नंबरों के माध्यम से इंटरनेट के द्वारा मोबाइल को नोड बनाकर इंटरनेशनल कॉलिंग कराई जाती है, इस प्रकार की कॉलिंग किसी भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के गेटवे पर दर्ज नहीं होती, इसमें कॉल करने वाले और रिसीव करने वाले की पहचान नहीं होती है ।

Share This
अगला लेख → तुलसी पर जन्माष्टमी के दिन चढ़ा दें ये चीज, पूरी होगीं सारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun