मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : घर देर से लौटने पर भाई और बहन में हुआ झगड़ा, गुस्से में भाई ने पीटकर कर दी हत्या

UP : घर देर से लौटने पर भाई और बहन में हुआ झगड़ा, गुस्से में भाई ने पीटकर कर दी हत्या

देवरिया जिले के रुद्रपुर में मंगलवार देर रात एक भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर अपनी बहन की हत्या कर दी। इस घटना में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। देर रात एसपी विक्रांत वीर ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना नगर पंचायत रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड की है। यहां रहने वाली रानी गुप्ता (35) पुत्री स्वर्गीय प्रभुनाथ गुप्ता रात करीब 9:30 बजे घर लौटी। देर से आने पर परिवारवालों ने उससे पूछताछ की, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान भाई ब्रह्मा ने उसे टोका, तो वह उससे भी उलझ पड़ी। गुस्से में आकर ब्रह्मा ने घर में रखी लोहे की रॉड से रानी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रात करीब 11 बजे रानी की मां सावित्री देवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रुद्रपुर के कोतवाल रतन कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और रानी को सीएचसी रुद्रपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते भाई ने बहन की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This
अगला लेख → राजस्थान : बस और कार की हुई जोरदार टक्कर , एक ही परिवार के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun