मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी , 17 बच्चे घायल, कई की हालत गंभीर

UP : छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी , 17 बच्चे घायल, कई की हालत गंभीर

शुक्रवार की सुबह छात्रों से भरी एक स्कूली बस मधुबन-बठिया मार्ग पर मऊ के जगनपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गयी.

वहीं बस में सवार एक महिला शिक्षक को भी गंभीर चोटें आईं, सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है. घायल शिक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां अभिभावकों का आरोप है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है.

तेज गति से बस ले जाने के दौरान ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में पलट गयी. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी के मुताबिक, बस रेयाज कॉन्वेंट स्कूल की थी और अलग-अलग गांवों से उक्त स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया. और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Share This
अगला लेख → बसपा नेता अनुपम दुबे को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा ,एक ला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun