मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : नकली सोने की गिन्नी बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के 5 शातिर आरोपियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

UP : नकली सोने की गिन्नी बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के 5 शातिर आरोपियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

मिर्जापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर नकली सोने की गिन्नी बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। गैंग के 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बिक्री का 75 हजार नगद व 8 पीली धातु की गिन्नी तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल व बोलेरो वाहन बरामद किया हैं। बदमाशों ने दो लोगों से 5.26 लाख की ठगी की थी। जिसकी शिकायत विंध्याचल थाना में दर्ज किया गया। एसपी सिटी ने मंगलवार को गैंग का खुलासा किया। एक रिपोर्ट

विन्ध्याचल थाना में 2 फरवरी को कैलहट निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र स्व०उदयनाथ सिंह तथा 3 को नियामतपुर खुर्द थाना चुनार निवासी शमशेर बहादुर सिंह ने अज्ञात मोबाइल नम्बर प्रयोगकर्ता के विरूद्ध तहरीर दी। जिसमें सोने की गिन्नी बताकर नकली सोने की गिन्नी बेचकर क्रमशः ₹3.10 लाख वर 2.16 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत की। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर

विवेचना प्रारम्भ की गई। थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नींव की खुदाई से प्राप्त सोने की गिन्नी बताकर नकली सोने की गिन्नी बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। घटना से सम्बन्धित 5 शातिर अभियुक्तों को बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बिक्री का 75 हजार नगद, 8 नकली गिन्नी को बरामद किया गया। घटना कारित करने में प्रयुक्त मोबाइल व एक बोलेरो वाहन को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है । जो रुपयों के लिए घटना को अंजाम देता है। कूटरचित पहचान सम्बन्धी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर अजनबी व्यक्तियों को कॉल करके यह बताते है कि घर की नींव की खुदाई में सोने की गिन्नी मिली है। धोखे से नकली सोने की गिन्नियों को असली सोने की गिन्नी बताकर बेचते है । एसपी सिटी ने बताया कानूनी कार्रवाई कर इन्हे जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट – राजन गुप्ता ( मिर्जापुर )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : एशिया के बड़े इथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य जोरों पर,ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun