मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पत्नी ने लाठी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर से 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला शव

UP : पत्नी ने लाठी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर से 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला शव

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में गुरुवार की सुबह लाठी डंडे से वार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। घर से सौ मीटर की दूरी पर उसका लहूलुहान शव पाया गया। उसके सिर पर दो वार के निशान मिले हैं। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया पत्नी ने विवाद के बाद लाठी से वार कर पति की हत्या कर दिया है।पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव के पोखरा टोला निवासी रामकिशुन उम्र 50 वर्ष पुत्र रामू गोड खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे उसका शव घर से सौ मीटर दूर देवस्थल के पास लहूलुहान हाल में मिला। सिर पर चोट के निशान मिले है।सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गईं हैं। वही मृतक की बहू प्रियंका ने बताया की हमारी सास हमे घर से निकाल दिया है हम अपने मायके में रहते हैं आज घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची है।

रिपोर्ट – रवि पांडे ( सोनभद्र )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन अपहरण करने वाले हुए गिरफ्ता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun