मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

UP : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गये.

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि शनिवार को अमेठी के टिकरी के पास एक व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट हुई थी. लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने घोरहा गांव को घेर लिया.

कुमार ने बताया कि पुलिस से घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें अमेठी कोतवाली के उपनिरीक्षक शिव बक्श सिंह के हाथ में गोली लग गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी.

कुमार ने बताया कि घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से लूट के तीन लाख 50 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक कट्टा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में भर्ती कराया गया है.

Share This
अगला लेख → झारखंड में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, छह ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun