मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : बारिश के चलते मकान की गिरी दीवार , 5 लोगों की मौत

UP : बारिश के चलते मकान की गिरी दीवार , 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अलग-अलग जगहों पर बारिश के कहर से पांच लोगों की जान चली गई. कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में बुधवार रात मकानों की दीवारें गिरने से हादसे हो गए। दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद घरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गुरुवार सुबह कुरावली क्षेत्र राजलपुर में दीवार गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि कप्तान सिंह जाटव के घर की दीवार बारिश के कारण गिरी है. हादसे में छत के नीचे सो रही ममता देवी (40) और दिलीप कुमार (35) निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद की दीवार के मलबे से दबकर मौत हो गई।

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव पक्का मकान बनवा रहे हैं। क्योंकि बुधवार की रात वह अपनी पत्नी फूलन देवी, दो बच्चों 3 वर्षीय हर्ष और दो माह की वर्षा के साथ कच्चे घर में सो रहा था. रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची दीवार भरभराकर दंपत्ति और बच्चों पर गिर गई।

हादसे में दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ रात में ही मौके पर पहुंचे और बच्चों के शवों को मलबे से निकालकर मोर्चरी भेज दिया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद घरों में चीख-पुकार मच गई।

वहीं, तीसरी घटना भोगांव क्षेत्र के गांव कटरा ब्योंती कलां की है। यहां रहने वाले रामू के ऊपर बुधवार रात मकान की दीवार गिर गई। हादसे में रामू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Share This
अगला लेख → 15 सितंबर को PM मोदी देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun