मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : बीजेपी के दलित सम्मेलनों की शुरूआत , हापुड़ में आज से शुरू होगा सम्मेलन सीएम योगी होंगे शामिल

UP : बीजेपी के दलित सम्मेलनों की शुरूआत , हापुड़ में आज से शुरू होगा सम्मेलन सीएम योगी होंगे शामिल

प्रदेश में भाजपा के जिलेवार दलित सम्मेलनों का सिलसिला मंगलवार से शुरू होगा। पश्चिमी क्षेत्र में पहला सम्मेलन मंगलवार को होगा, जिसका आयोजन हापुड में किया गया है. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलनों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री मंगलवार को बुलंदशहर में होने वाले महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने बताया कि 17 अक्टूबर को अनुसूचित जाति महासम्मेलन हापुड के आनंद विहार मैदान में होगा। ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 19 अक्टूबर को नुमाइश मैदान अलीगढ़ में होगा। जबकि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का सम्मेलन 28 अक्टूबर को कानपुर में, काशी क्षेत्र का सम्मेलन 30 अक्टूबर को प्रयागराज में और गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन 3 अक्टूबर को गोरखपुर में होगा। उन्होंने बताया कि दो नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में अवकाश क्षेत्र सम्मेलन होगा। सम्मेलनों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद ब्रजलाल के अलावा पूर्व सांसद व प्रवक्ता जुगल किशोर, एमएलसी लालजी निर्मल शामिल रहे. मंगलवार को होने वाले सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री बेबीरानी मौर्य, असीम अरुण और गुलाब देवी समेत दलित वर्ग के अन्य सांसद मौजूद रहेंगे.

Share This
अगला लेख → Lucknow News : निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए 2 महिने तक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun