मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

UP में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों में अवकाश की घोषणा है। विभिन्न संगठनों की मांग और शुक्रवार को नवमी का त्योहार होने के कारण योगी सरकार ने यह फैसला लिया है. इससे पहले 12 अक्टूबर को यह केवल एक सार्वजनिक घोषणा थी। ईटीवी भारत ने गुरुवार सुबह महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इस बार महानवमी की छुट्टी नहीं मिल रही है. नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी के बीच असमंजस की स्थिति के चलते सरकार ने राजपत्र में शनिवार 12 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया था। जबकि शास्त्रीय गणना के अनुसार नवमी तिथि 11 अक्टूबर को है। ऐसे में राज्य के आठ लाख कर्मचारियों को एक छुट्टी का नुकसान हो रहा है. जिसे लेकर अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से गुहार लगा रहे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर को महानवी के अवसर पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अवकाश की घोषणा की है। अब प्रदेश में शुक्रवार के साथ-साथ दशहरा और शनिवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बार महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी थी. वहीं, महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है.

सरकारी दफ्तर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे

ऐसे में उत्तर प्रदेश में 10 से 12 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. अब सोमवार से जनता के काम होंगे। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी.

Share This
अगला लेख → Bangladesh के जेशोरेश्वरी मंदिर से देवी काली का मुकुट चोरी ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun