मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : राज्य कर्मचारियों को होली के पहले बड़ा तोहफा , 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

UP : राज्य कर्मचारियों को होली के पहले बड़ा तोहफा , 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें होली से पहले ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने उनका महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2024 से लागू होगा. योगी सरकार के इस फैसले से 10 लाख सरकारी कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों को फायदा होगा. इसका औपचारिक आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है. योगी सरकार ने 12 लाख पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी का लाभ देने का भी फैसला किया है.

चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए 50 फीसदी हो जाएगा. इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी. बताया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर करीब 314 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. मिली जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार के वित्त विभाग ने डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि होली से पहले कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए का ये तोहफा मिल सकता है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी. केंद्र सरकार की घोषणा के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि राज्य सरकार भी जल्द ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी से देय महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी का लाभ मिला है.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : गाजीपुर में बड़ा हादसा , बारातियों से भरी बस पर गिरा हा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun