मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी एक महीने की राहत, इतने तारीख तक जमा कर सकेंगे संपत्ति का ब्योरा

UP सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी एक महीने की राहत, इतने तारीख तक जमा कर सकेंगे संपत्ति का ब्योरा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा करने के लिए एक महीने का और समय दिया है। अब राज्य कर्मचारी दो अक्टूबर तक ब्योरा दे सकेंगे। बता दें कि आदेश दिया गया था कि संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले कर्मचारियों की अगस्त महीने की सैलरी रोक दी जायेगी. अब उन्हें एक महीने की छूट दी गई है. मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर जमा करने का निर्देश दिया था. अब तक राज्य सरकार के 71 फीसदी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है.

मुख्य सचिव ने 17 अगस्त को एक सरकारी आदेश के माध्यम से सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों को 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्योरा देने वालों को अगस्त माह का वेतन देने का आदेश दिया. राज्य में कुल 846640 सरकारी कर्मचारी हैं. इनमें से 602075 ने इस मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।

संपत्ति का ब्योरा देने में कपड़ा, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग के कार्मिक सबसे आगे रहे। वहीं दंड विभाग के कर्मी अपनी संपत्ति छुपाने में आगे हैं. इस मामले में बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग सबसे फिसड्डी साबित हुए।

यहां बता दें कि 17 अगस्त को जब यह आदेश जारी हुआ था तब 131748 यानी 15 फीसदी सरकारी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति इस पोर्टल पर रजिस्टर कराई थी. 20-31 अगस्त के बीच यह बढ़कर 71 फीसदी हो गया. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है. सभी विभागों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करना होगा.

Share This
अगला लेख → सशस्त्र बल मात्र रक्षा ढांचा नहीं, यह राष्ट्र की सुरक्षा की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun