मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

US ELECTION- प्री-पोल सर्वे के मुताबिक ‘जो बाइडन’ हो सकते है अगले अमेरिकी राष्ट्रपति

US ELECTION-  प्री-पोल सर्वे के मुताबिक ‘जो बाइडन’ हो सकते है अगले अमेरिकी राष्ट्रपति

वाशिंगटन – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए मतदान में अब कुछ ही वक्त बचा है ,हालांकि प्री पोल सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगता नज़र आ रहा है. CNN के पोल ऑफ़ पोल्स के मुताबिक जो बाइडन ने ट्रंप पर 10 अंकों की बढ़त बनाई हुई है.

नेशनल पोलिग एवरेज में ट्रंप के पक्ष में 42% लोग हैं, जबकि बाइडन को 52% से भी ज्यादा लोगों का साथ मिलता नज़र आ रहा है. प्री पोल सर्वे के एवरेज में ट्रंप का 10 अंकों से पिछड़ना निर्णायक भी माना जा रहा है. यानी अगर प्री-पोल सर्वे सही रहे तो जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं.

CNN का पोल ऑफ़ पोल्स खुद CNN, न्यूयॉर्क टाइम्स और फॉक्स न्यूज़ के प्री पोल्स के एवरेज के आधार पर तैयार किया गया है. हालांकि रिपब्लिकन्स ने आरोप लगाया है कि NYT और CNN हमेशा से ही डेमोक्रेट समर्थक रहे हैं, ऐसे में उनके प्रीपोल पर भरोसा करना मुश्किल है. हालांकि CNN के प्री पोल में जहां बाइडन को 12 अंकों से आगे दिखाया गया है, जबकि ट्रंप के फेवरेट फॉक्स न्यूज के प्री-पोल में भी वे 8% से पीछे चल रहे हैं. बीते चुनावों के मुकाबले डेमोक्रेट कैंडिडेट बाइडेन काफी अच्छी स्थिति में नज़र आ रहे हैं. साल 2016 के चुनावों में ट्रंप कुछ प्री-पोल सर्वे में हिलरी क्लिंटन से आगे चल रहे थे. पहले हिलरी भी ट्रंप से 10 पॉइंट से आगे थीं लेकिन बाद में ये अंतर ख़त्म होता गया.

Share This
अगला लेख → ऑस्ट्रिया के विएना में गोलीबारी से 1 की मौत, एक हमलावर ढेर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun