मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

US Election Results- आधी रात को ट्रंप का देश को संबोधन, कहा- वोटों की गिनती में धांधली को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

US Election Results- आधी रात को ट्रंप का देश को संबोधन, कहा- वोटों की गिनती में धांधली को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने से पहले ही वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जीत के जश्न की तैयारी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने आधी रात को देश को संबोधित किया और कहा कि साफ कहूं, तो हम चुनाव जीत चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगाया और पूछा कि आधी रात को पेंसिलवेनिया में वोटों की गिनती क्यों हो रही है. ट्रंप ने कहा कि वो इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम बड़े जश्न की तैयारी कर रहे हैं, हम सब कुछ जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा आश्चर्यजनक होगा. जैसी उम्मीद कर रहे हैं, वैसी ही जीत मिलेगी.

अमेरिका को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों में अपनी जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि साफ कहूं तो हमने चुनाव जीत लिया है. इस दौरान ट्रंप ने जो बाइडेन पर वोटों की गिनती में धांधली करने का आरोप लगाया. ट्रंप ने कहा कि रातभर गिनती को लेकर अब हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्होंने सवाल किया कि पेंसिलवेनिया में रात भर वोटों की गिनती क्यों चल रही है?

Share This
अगला लेख → करवा चौथ आज, कब निकलेगा चाँद कैसे करे पूजा?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun