Vivo T2 Pro भारत में हुआ लॉन्च 4600 mAh की होगी पावरफुल बैटरी, जाने कीमत
चाइनीज मोबाइल फोन कंपनी Vivo ने भारत में अपना Vivo T2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। Vivo का यह 5G स्मार्टफोन अब 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, शानदार कैमरा और दमदार बैटरी के साथ है। आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के फीचर्स पर…
वीवो टी2 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कंपनी ने Vivo T2 Pro को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस ऑक्टा कोर डाइमेंशन 7200 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ 2MP कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीवो के इस फोन में 4600 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो बेहतर बैटरी बैकअप दे सकती है। यह बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये होगी कीमत
वीवो ने अपना T2 Pro स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है। फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह फोन न्यू मून ब्लैक और ड्यून गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह 29 सितंबर से वीवो के इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अन्य जगहों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।