मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

World Cup 2023 : कोलकाता में आज होगा इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा मुकाबला

World Cup 2023 : कोलकाता में आज होगा इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा मुकाबला

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया की अगली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होने वाली है. दोनों टीमों के बीच मैच 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय टीम ने लगातार 7 मैच जीतकर आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भी 7 में से 6 मैच जीतकर भारतीय टीम से पीछे चल रही है.

हालांकि, भारतीय टीम के लिए अब दक्षिण अफ्रीका सबसे मजबूत चुनौती है. वहीं टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करना आसान नहीं होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए ईडन गार्डन्स की पिच कैसी होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. पिच पर अच्छा उछाल होने के कारण बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान होता है. हालांकि नई गेंद वाले तेज गेंदबाज भी शुरुआत में अपना जलवा दिखाते हैं. वहीं दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाती है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ईडन गार्डन्स में दो मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान पर अक्सर देखा गया है कि हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं लेकिन पिछले दो मुकाबलों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है.

 

Share This
अगला लेख → PM मोदी ने दिया 80 करोड़ गरीबों को दिवाली गिफ्ट, सीएम योगी न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun