मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अंसल के खिलाफ संघर्ष की कसम, लखनऊ में एकजुट हुए होमबायर्स

अंसल के खिलाफ संघर्ष की कसम, लखनऊ में एकजुट हुए होमबायर्स

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी (सेक्टर डी) स्थित शॉपिंग स्क्वायर में अंसल एपीआई के कार्यालय के बाहर 50 से अधिक पीड़ित होमबायर्स एकत्र हुए और कंपनी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। इन सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे अंसल के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

होमबायर्स का आरोप है कि बीते 15 वर्षों से अंसल की धोखाधड़ी के खिलाफ सैकड़ों शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन रेरा जैसी संस्था अब तक कोई ठोस कदम उठाने में असफल रही है। इतना ही नहीं, प्रणव अंसल और उनकी कोर टीम के सदस्यों के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लखनऊ कार्यालय से जुड़े कई अधिकारी, जो कथित रूप से धोखाधड़ी में सीधे तौर पर शामिल हैं, वे भी अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर हैं।

होमबायर्स ने प्रकरण के समाधान के लिए नियुक्त किए गए आईआरपी (इंसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोफेशनल) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आईआरपी के कार्यभार संभालने के बाद वित्तीय दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई, बावजूद इसके उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। इसके अलावा कई निवेशकों के दावों का सत्यापन नहीं किया गया, जिससे वे वोटिंग अधिकार से वंचित हो गए हैं। निवेशकों का यह भी कहना है कि आईआरपी जानबूझकर समाधान प्रक्रिया को टालते जा रहे हैं।

थाना सुशांत गोल्फ सिटी की भूमिका पर भी पीड़ितों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए बार-बार थाने का चक्कर लगाने के बावजूद एक-एक महीने तक रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी जा रही है। इसके विरोध में सभी होमबायर्स थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की मांग की।

निवेशकों का विश्वास है कि यदि इस परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपने अधीन ले लेता है, तो अधूरी पड़ी परियोजना को पूरा किया जा सकता है। अंत में, सभी पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और हजारों परिवारों को न्याय दिलाएं। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलने का समय देने का भी अनुरोध किया गया, ताकि वे स्वयं अपनी पीड़ा उन्हें सुना सकें।

Share This
टैग: #jilla news
अगला लेख → जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए 'काफल', जानिए इस जंगली फल के चम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun