मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

अखिलेश को बर्थडे विश में राहुल गांधी का बड़ा सियासी संदेश, PDA पर दिया 2027 चुनाव का संकेत

अखिलेश को बर्थडे विश में राहुल गांधी का बड़ा सियासी संदेश, PDA पर दिया 2027 चुनाव का संकेत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश खास चर्चा में रहा। राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का उल्लेख किया, जिसे राजनीतिक तौर पर आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अखिलेश जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिलकर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं।” उनके इस संदेश को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक तालमेल का संकेत माना जा रहा है।

दरअसल, अखिलेश यादव लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। समाजवादी पार्टी का दावा है कि इसी सामाजिक समीकरण ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई और उत्तर प्रदेश में उसे 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। वर्ष 2012 में वह 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। वर्तमान में वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद हैं।

हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में साथ चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आते रहे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में दावा किया था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी सीट बंटवारे में 50-50 फॉर्मूले की वकालत करते हुए कहा था कि दोनों दलों के बीच बराबर हिस्सेदारी होनी चाहिए। हालांकि इन बयानों पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्ष 2024 की तरह 2027 में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की मंशा है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर अंतिम निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व आपसी बातचीत के बाद ही करेगा। ऐसे में राहुल गांधी का जन्मदिन संदेश सिर्फ शुभकामना नहीं, बल्कि आगामी चुनावों से पहले विपक्षी एकजुटता का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → सहारनपुर से CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- सपा राज मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,674 +908 (+1.18%)
निफ्टी 24,267 +282 (+1.18%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun