मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

शाहजहांपुर की घटना ने देश को हिला दिया – 15 दिन की मासूम मिट्टी में जिंदा दबाई गई!

शाहजहांपुर की घटना ने देश को हिला दिया – 15 दिन की मासूम मिट्टी में जिंदा दबाई गई!

शाहजहांपुर, रविवार: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर क्षेत्र से ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। एक 15 दिन की मासूम बच्ची को किसी निर्दयी व्यक्ति ने गौहावर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे लगभग एक फुट गहरे गड्ढे में जिंदा दबा दिया।
रविवार सुबह करीब 9 बजे, गौहावर गांव के बकरी चराने निकले 12 साल के बालक डबलू ने जब रोने की आवाज़ सुनी, तो उसकी रूह कांप उठी। आवाज के स्रोत की तरफ बढ़कर उसने देखा कि मिट्टी के नीचे एक छोटा सा खून से सना हाथ बाहर निकला हुआ था। डबलू ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से बच्ची को निकाला गया, जो हाय-हाय कर रो रही थी। उसकी हालत देखकर हर कोई दहल गया। बच्ची के शरीर पर सूखी हुई मिट्टी थी, जिसे डबलू की मां नीरज ने बड़ी निष्ठा और प्यार से साफ किया। तुरंत उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है। उसे न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम हर संभव कोशिश कर रही है कि वह इस जंग को जीत सके।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची को जमीन में दबाने वाले ने उसकी सांस लेने के लिए थोड़ी सी जगह जरूर छोड़ी थी, शायद मानवता की एक छोटी सी किरण बची हो। लेकिन फिर भी, 15 दिन की मासूम को इस तरह पीड़ा देना मानवता पर बड़ा सवाल है।
यह घटना शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में हुई है, जो न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दी है। मासूम बच्ची की जान बचाने वाले डबलू की बहादुरी और ग्रामीणों की तत्परता की सभी तारीफ कर रहे हैं।
इस दिल दहला देने वाली वारदात ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए हमें और अधिक सतर्क और संवेदनशील होना होगा।

Share This
अगला लेख → गडकरी का तोहफा: टोल पास से रोजाना सफर करने वालों को मिलेगी र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun