अगर आपके शरीर में ये बदलाव दिख रहे हैं, तो लिवर की जांच जरूर कराएं
लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो मेटाबॉलिज्म से लेकर डिटॉक्सिफिकेशन तक कई अहम काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर लिवर से जुड़ी किसी भी बीमारी का जल्द पता चल जाए, तो गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। लेकिन जानकारी की कमी की वजह से लोग अक्सर इसके संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं लिवर की खराब सेहत के कुछ आम लक्षणों के बारे में:
1. पेट में असहजता या भारीपन
अगर पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन, गैस बनना या सूजन की समस्या बार-बार हो रही है, तो ये फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है। लिवर की खराबी से गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है।
2. आंखों और त्वचा का पीलापन
यदि आपकी त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगे, तो यह जॉन्डिस (पीलिया) का संकेत हो सकता है, जो लिवर की खराब सेहत दर्शाता है। साथ ही त्वचा पर खुजली या चकत्ते भी लिवर डिसऑर्डर से जुड़े हो सकते हैं।
3. मतली या बेचैनी महसूस होना
लगातार उल्टी जैसा मन होना या घबराहट महसूस करना भी लिवर के सही से काम न करने का लक्षण हो सकता है। ऐसे संकेतों को हल्के में लेना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
4. अत्यधिक थकान और कमजोरी
अगर आप बिना किसी भारी काम के भी थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा। जब लिवर प्रभावित होता है, तो एनर्जी लेवल्स में गिरावट आना आम बात है।
अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।