मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गर्भावस्था में कामकाजी महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

गर्भावस्था में कामकाजी महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

      गर्भावस्था का सफर हर महिला के लिए एक अनोखा अनुभव होता है। यह समय न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, भावनात्मक और हार्मोनल बदलावों से भरा होता है। गर्भ में पल रहे नन्हें जीव को सही तरीके से विकसित करने और अपनी दैनिक जिम्मेदारियों को संभालने के बीच संतुलन बनाना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आशा आयुर्वेदा की निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान कुछ सरल टिप्स को अपनाकर इस सफर को और भी सुखद बनाया जा सकता है।

      कामकाजी महिलाएं गर्भावस्था में इन बातों का रखें ध्यान:

      1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें:
        गर्भवती महिला जो कुछ भी खाती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता है। इसलिए, इस दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। अपने भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, दालें, दूध, दही आदि को शामिल करें। ये सभी खाद्य पदार्थ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो माँ और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। ऑफिस जाते समय घर का बना हुआ ताजा और हल्का भोजन साथ ले जाएं और उसे ही खाएं।
      2. शरीर को हाइड्रेटेड रखें:
        गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी से थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, ताजे फलों के जूस, नारियल पानी आदि का सेवन भी कर सकती हैं। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखेगा बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखेगा और कब्ज की समस्या से बचाएगा।
      3. नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें:
        अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करती हैं, तो कमर और पीठ में दर्द होना आम बात है। इससे बचने के लिए हर आधे घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग या वॉक करें। इसके साथ ही, नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज भी करें। इससे शरीर में लचीलापन बना रहेगा और दर्द से राहत मिलेगी।
      4. तनाव से दूर रहें:
        गर्भावस्था के दौरान महिला की मानसिक स्थिति का सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए, तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। खुश रहने के लिए मैडिटेशन, योग, जर्नलिंग या अकेले समय बिताने जैसी गतिविधियों को अपनाएं। इससे न केवल आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि बच्चे का भी सही विकास होगा।
      5. नियमित जांच करवाएं:
        गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव सामान्य हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित रूप से डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी टेस्ट करवाते रहें। इससे माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सकती है और किसी भी समस्या का समय रहते पता चल सकता है।

      गर्भावस्था एक ऐसा समय है जब महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का भी ख्याल रखना होता है। इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप इस समय को और भी सुखद और सुरक्षित बना सकती हैं।

      Share This
      अगला लेख → क्या है वह प्राकृतिक बायोहैकिंग जो उम्र बढ़ाने और डायबिटीज क…

      टिप्पणी करें

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      ताज़ा ख़बरें
      बाज़ार
      सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
      निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
      मौसम
      22°C
      Light rain shower
      💧 96% 💨 4 km/h
      Dehradun