मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अगली सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान को नहीं मिला मौका, इसे लेकर यह कारण बताया गया

अगली सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान को नहीं मिला मौका, इसे लेकर यह कारण बताया गया

भारतीय क्रिकेट के लिए 2025 का आगाज अच्छा नहीं रहा, खासकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांचवें टेस्ट मैच में हार गई और सीरीज 1-3 से गंवा बैठी। अब भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज में होगा। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम 10 जनवरी से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का भी ऐलान किया जा चुका है।

रोचक बात यह है कि इस बार टीम की कप्तान, हरमनप्रीत कौर को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया गया है। इसके अलावा, एक और वरिष्ठ खिलाड़ी, रेणुका सिंह को भी आराम दिया गया है, जो पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हो गई थीं, लेकिन तीसरे मैच से पहले वह फिट हो गईं।

हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में इस सीरीज के लिए स्मृति मंधाना को टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है, क्योंकि वह टीम की उपकप्तान हैं। उपकप्तानी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा को दी गई है। इस सीरीज के लिए दो नए खिलाड़ियों, राघवी बिष्ट और सायाली सतघरे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है और ये दोनों खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड निम्नलिखित है:

  • स्मृति मंधाना (कप्तान)
  • दीप्ति शर्मा (उपकप्तान)
  • प्रतिका रावल
  • हरलीन देओल
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • उमा छेत्री (विकेटकीपर)
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • तेजल हसब्निस
  • राघवी बिष्ट
  • मिन्नू मणि
  • प्रिया मिश्रा
  • तनुजा कंवेर
  • तितास साधु
  • साइमा ठाकोर
  • सयाली सतघरे
Share This
अगला लेख → भारतीय गेंदबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सेलेक्टर्स के सामन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,657 +2 (+0%)
निफ्टी 24,256 +6 (+0.02%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun