मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अजित पवार की मौत में नया ट्विस्ट: प्रमोद हिंदूराव का चौंकाने वाला खुलासा, फाइल के चक्कर में बदली यात्रा योजना

अजित पवार की मौत में नया ट्विस्ट: प्रमोद हिंदूराव का चौंकाने वाला खुलासा, फाइल के चक्कर में बदली यात्रा योजना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में उनका निधन हो गया था, लेकिन अब एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव के एक बयान ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है।हिंदूराव ने दावा किया है कि अजित पवार मूल रूप से सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर के इंतजार में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और निजी विमान से जाने का फैसला किया।

अजित पवार के करीबी माने जाने वाले प्रमोद हिंदूराव ने यह खुलासा एक शोकसभा में किया। उन्होंने बताया कि हादसे से एक दिन पहले अजित दादा शाम को सड़क से पहले पुणे और फिर वहां से बारामती जाने की तैयारी में थे। उनके बैग गाड़ी में रखवा दिए गए थे और काफिला भी तैयार हो चुका था। लेकिन अचानक प्रफुल पटेल का फोन आया, जिसमें मंत्रालय की एक अहम फाइल पर साइन की बात हुई। इसके बाद अजित पवार अपने मुंबई स्थित बंगले पर ही रुक गए और सड़क यात्रा रद्द कर अगले दिन विमान बुक करवाया।इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

पहले भी अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी और रोहित पवार इस मौत को लेकर सवाल उठा चुके हैं। रोहित पवार ने तो पहले भी इस मामले में संदेह जताया था। इसके अलावा प्रमोद हिंदूराव का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ा रहा है।अजित पवार की मौत के बाद से ही कई तरह की अफवाहें और सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग इसे महज हादसा मान रहे हैं, जबकि अन्य इसमें साजिश की आशंका जता रहे हैं।

प्रमोद हिंदूराव के इस दावे ने जांच की मांग को और तेज कर दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। अभी तक आधिकारिक जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन इस खुलासे ने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

Share This
अगला लेख → बठिंडा के जिद्दा गांव पहुंची NIA, सितंबर धमाके की जांच तेज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun