मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अटल जी में सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थीः योगी आदित्यनाथ

अटल जी में सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थीः योगी आदित्यनाथ
Meerut, Feb 07 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a public meeting organised by Bharatiya Janata Party (BJP), in Meerut on Monday. (ANI Photo)

लखनऊ – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजात शत्रु थे। उनके पास सम व विषम परिस्थियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी। जनता-जनार्दन को सम्मोहन की अद्भुत साधना जिस एक महान व्यक्तित्व में देखने को मिलती थी, वह नाम अटल जी का था। गरीबों के लिए बनने वाली योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य, वैश्विक मंच पर भारत को मिल रहे सम्मान व विरासत के सम्मान की आधारशिला अटल जी ने रखी थी।

सीएम ने कहा कि इस आयोजन का महत्व इस वर्ष और अधिक हो गया। जिन बातों को लेकर अटल जी ने कभी लिखा था- हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय…… जिन मूल्यों व आदर्शों के लिए अटल जी ने जीवन जिया था, उसका मूर्त रूप प्रभु राम का भव्य मंदिर, 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के करकमलों से इसका शुभारंभ होगा। यह भी अद्भुत संयोग है कि यह वर्ष अटल जी की जन्मतिथि का शताब्दी वर्ष भी है। 25 दिसंबर 1924 को अटल जी का जन्म हुआ था। पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रम होंगे और 25 दिसंबर 2024 को भव्य समारोह देखने का अवसर भी हमें प्राप्त होगा।

सीएम ने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व, जिसने मूल्यों व आदर्शों की स्थापना की। स्थिर सरकारें कैसे उपयोगी होती हैं, इसकी शुरुआत अटल जी ने 1998 से प्रारंभ की। आज वही परंपरा चल रही है। अटल जी ने बताया कि लंबे समय तक कार्य करते हुए भी मूल्यों, आदर्शों व प्रतिबद्धता से जनता- जनार्दन की सेवा कर सकते हैं। भारत के अंदर, भारत के अनुरूप विकास के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को लागू कर सकते हैं। अटल जी ने यह करके दिखाया। घरेलू हो या विदेशी मोर्चा, अटल जी राह बनाते गए।

सीएम ने कहा कि अटल जी ने कहा था- मेरे प्रभु मुझे जितनी ऊंचाई कभी न देना कि गैरों को गले न लगा सकूं। उनकी संवेदना को देखें। हम बड़ी- बड़ी बातें करें, लेकिन गरीब, आमजन, नौजवान, महिलाओं के लिए संवेदना समाप्त हो जाए तो उसे मनुष्य कहने का अधिकार नहीं है। अटल जी ने भारत की राजनीति को आइना दिखाया। नई दिशा दी। अटल जी के पास राजनीति का लंबा अनुभव रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सानिध्य व दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर भारत की भावी राजनीति की जो रूपरेखा तैयार की गई, अटल जी ने सफलतापूर्वक उसकी आधारशिला खड़ी की। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसी आधार पर नया स्वरूप हम सभी भारतवासी नए रूप में देख रहे हैं।

अटल जी के महान व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे
सीएम ने कहा कि अटल गीत गंगा से वर्ष भर के कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा कि अटल जी के शताब्दी महोत्सव पर राज्य सरकार भव्यता के साथ विकास खंड, ग्राम पंचायत, जनपद, कमिश्नरी, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, विधानसभा, राज्य स्तर पर बड़े-बड़े आयोजन करेगी। राज्य सरकार नए लोगों को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हुए छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी। स्कॉलरशिप जारी करेगी। अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व को जनता-जनार्दन तक लाकर फिर से भारतीय राजनीति के मूल्यों को नई पीढ़ी की प्रेरणा के लिए रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अटल जी पर शोध भी होना चाहिए।

Share This
अगला लेख → कैमरा-कलम पर बन्दूक का पहरा,देश में बोलने पर भी पाबन्दी- राक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,577 +811 (+1.06%)
निफ्टी 24,232 +247 (+1.03%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun