मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ युवाओं, महिलाओं की आवाज को मजबूत करने वाली है ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ – अजय राय

भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ युवाओं, महिलाओं की आवाज को मजबूत करने वाली है ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ – अजय राय

बिजनौर -‘‘यूपी जोड़ो यात्रा‘‘ आज अपने पांचवे दिन प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर नगर, सेनी धर्मशाला से मेन बाजार होते हुये एजेन्सी चौक, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा होते हुए नूरपुर रोड़ से नूरपुर की तरफ कूच किया। पूरी यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में सरकार विरोधी नारेबाजी करते मंहगाई, बेराजगारी और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाई दी। ग्राम चक गोवर्धन, आंकु, खण्ड साल, बाला पुर, कुंडा होते हुए नगर पालिका नूरपुर पहुंची जहाँ अमरोहा तिराहे पर ‘‘यू0पी0 जोड़ो यात्रा’’ का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान कुण्डा, नहटौर, नूरपुर रोड, बिजनौर पर भारी तादाद में मौजूद कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘‘यू0पी0 जोड़ो यात्रा’’ भाजपा के विभाजनकारी नफरत की राजनीति के खिलाफ युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक की आवाज को मजबूत करने वाली यात्रा है। यह यात्रा आमजन के लिए संघर्ष और जन-जन से सम्पर्क और संवाद की यात्रा है। भाजपा ने जिस प्रकार से सामाजिक ताने बाने को खराब किया है, यू0पी0 जोड़ों यात्रा उसे सुधारने की एक पहल है। यू0पी0 जोड़ों यात्रा सभी वर्गा को आपस में जोड़ने की यात्रा है।

नूरपुर अमरोहा तिराहे पर यात्रा जिले में समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कल अमरोहा जिले में लकड़ा चौराहे से यात्रा की शुरुवात होगी। जहां पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा शाह बिलायत दरगाह पर चादरपोशी एवं महात्मा गांधी जी व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

Share This
अगला लेख → अटल जी में सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्ष…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun