मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अतुल सुभाष की मां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पेश की है यह बड़ी मांग

अतुल सुभाष की मां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पेश की है यह बड़ी मांग

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। अतुल की मां, अंजू देवी, ने अपने पोते की कस्टडी की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.वी नागरत्ना और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक राज्यों को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है और उसकी मां उसका ठिकाना नहीं बता रही है।

अंजू देवी ने अपने पोते की कस्टडी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। इस याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सरकारों से इस मामले पर जवाब तलब किया है। याचिका में कहा गया कि बच्चे का वर्तमान स्थान अज्ञात है, क्योंकि अतुल की पत्नी निकिता बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। साथ ही, निकिता के भाई अनुराग सिंघानिया और मां निशा सिंघानिया भी हिरासत में हैं, जिससे उनकी पूछताछ कर बच्चे की कस्टडी दादा-दादी को सौंपने की मांग की गई है।

निकिता ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसकी कस्टडी निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया के पास है, लेकिन सुशील सिंघानिया ने पुलिस को इस जानकारी से इनकार किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी, जिसमें तीनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा।

Share This
अगला लेख → UP पुलिस ने महाकुंभ के लिए डिजिटल वॉरियर कैंपेन किया लॉन्च ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun