मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अनूठी मिसाल – करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी

अनूठी मिसाल – करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी

बिजनौर – करवा चौथ का व्रत पौराणिक कथाओं के अनुसार पति की लंबी आयु के लिए पत्नियों द्वारा रखा जाता है ।आज भी अनेकों महिलाएं व्रत के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए अपना जीवन भी  दांव पर लगा देती हैं । ग्राम शादीपुर में एक शिक्षिका ने करवा चौथ की सच्ची बानगी प्रस्तुत करते हुए पति को किडनी डोनेट करने का निर्णय लिया है। 8 नवंबर को मेरठ में ऑपरेशन के द्वारा वह अपने पति को किडनी डोनेट करेंगी।

बिजनौर जिले के  ग्राम शादीपुर निवासी शकुन बाला पूर्व में शिक्षामित्र थी । अभी हुई शिक्षक नियुक्ति में उन्हें शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिल गई है ।उनके पति भोगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं ।वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। चिकित्सक को दिखाने पर पता चला कि उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं तथा गुर्दों की क्षमता काम करने लायक नहीं रही । यदि आगे का जीवन जीना है तो गुर्दा प्रत्यारोपण कराना पड़ेगा। शकुन बाला ने पति की सेवा की और उनका पूरा इलाज करा रही हैं। वर्तमान में उनका मेरठ से इलाज चल रहा है और सप्ताह में दो बार डायलिसिस करानी पड़ती है ।बात नहीं बनती देख शकुनबाला ने पति को अपनी किडनी देने का निर्णय कर लिया। शकुनबाला बताती हैं कि डॉक्टर ने बताया है कि एक किडनी से व्यक्ति आसानी से जीवित रह सकता है। फिर मेरे लिए तो यह गर्व की बात है कि मेरा कोई अंग मेरे पति के जीवन के काम आ रहा है। शकुन बाला ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए लंबी कागजी कार्यवाही करनी पड़ रही है ।इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी पड़ी है , पत्नी ने बताया कि कल ही उनके पास अस्पताल से फोन आया है कि आगामी 8 नवंबर को मेरठ में गुर्दा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया जाएगा। करवा चौथ के अवसर पर पत्नी को खुशखबरी मिली तो वो फूली नही समा रही है । 

Share This
अगला लेख → मुज़फ्फरनगर - खुदाई में मिला 'ब्रिटिश कालीन' तोप का गोला 

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun