मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुज़फ्फरनगर – खुदाई में मिला ‘ब्रिटिश कालीन’ तोप का गोला 

मुज़फ्फरनगर – खुदाई में मिला ‘ब्रिटिश कालीन’ तोप का गोला 

मुज़फ्फरनगर – मुज्जफरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आज बुधवार सुबह खेत में खुदाई करते समय किसानो को मिटटी की खुदाई में एक तोप का गोला मिल गया। मिटटी में दबे गोले के मिलने से घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। खुदाई में मिला गोला ब्रिटिश कालीन दौर का बताया जा रहा है।

मामला मुज़फ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर का है जंहा आज हरिनगर गांव में किसानो को खेत की जुताई करते समय एक ब्रिटिश कालीन तोप का गोला मिला है। जिसके बाद इलाके में अफ्ररातफ़री मच गयी और सैकड़ो लोगो की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी। आनन फानन में स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों से तोप के गोले को कब्जे में कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसी हरिनगर गांव से एक वर्ष पूर्व एक ब्रिटिश कालीन तोप भी मिली थी जिसे आगरा की एस आई डिपार्टमेंट के सुपुर्द कर दिया गया था। ग्रामीणों की माने तो 1857 की क्रांति के दौरान देहरादून से मेरठ जा रही अंग्रेजो की 4 बटालियन का पुरकाजी के ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ डालकर रास्ता रोक लिया था जिस पर अंग्रेजो ने पुरकाजी के 400 से ज्यादा ग्रामीणों को एक आम के बाग में सामूहिक रूप से फांसी पर लटका दिया था। तभी से उस बाग का नाम सुलीवाला बाग गया था। उसी समय अंग्रेजो से बगावत कर पुरकाजी के क्रानिकारियो ने अंग्रेजो से तोप ,गोला बारूद और उनके हथियार छीन कर मिटटी में छुपा दिए थे। इस घटना पर बोलते हुए अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया है की आज मिडिया के माध्यम से ये सुचना मिली है की पुरकाजी के हरिनगर गांव में खेत की जुताई के समय एक तोप का गोला मिला है। जिसे हमने सुरक्षित स्थान पर रख दिया है साथ ही आगरा की एस आई डिपार्टमेंट को भी सूचित कर दिया है। 

Share This
अगला लेख → पटाखे बैन करने की याचिका पर NGT ने भेजा इन राज्यों को नोटिस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun