मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अब वक्त आ गया है कि PoK को फिर से भारत में शामिल किया जाए- रामपुर में बोले मुख्तार अब्बास नकवी

अब वक्त आ गया है कि PoK को फिर से भारत में शामिल किया जाए- रामपुर में बोले मुख्तार अब्बास नकवी

पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसके बाद पूरे देश में गहरा आक्रोश फैल गया है। सरकार भी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को एक अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब संसद द्वारा 31 साल पहले पारित संकल्प को पूरा किया जाए, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाने की बात कही गई थी। नकवी के कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी की गई है।

रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक कार्यक्रम के दौरान नकवी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “जो लोग इस्लाम का सुरक्षा कवच पहनकर इंसानियत को लहूलुहान कर रहे हैं, वे न सिर्फ इंसानियत बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन हैं।” उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता और सौहार्द को और अधिक मजबूत कर मुल्क के दुश्मनों को करारा जवाब देना जरूरी है। नकवी ने जोर देते हुए कहा, “आजादी के अमृत काल में अब वह समय आ गया है जब भारतीय संसद के 22 फरवरी 1994 को पारित संकल्प को साकार किया जाए, जिसमें पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया गया था और उसे पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया था। इसी उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीटें आरक्षित रखी गई हैं।”

पाकिस्तान के दुष्प्रचार से सतर्क रहने की अपील

मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी चेताया कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इन साजिशों से बचना चाहिए और राष्ट्रीय एकता को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल भुट्टो के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी

इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुरी ने कहा, “उन्हें अपनी मानसिक स्थिति की जांच करानी चाहिए। जिस तरह के बयान वे दे रहे हैं, वह अस्वीकार्य है। अब बहुत हो गया है, हम अब और सहन नहीं करेंगे। कुछ ही दिनों में वे खुद देखेंगे कि क्या होता है।”

Share This
अगला लेख → कुपवाड़ा में फारूक तीदवा के घर पर बुलडोजर चला, पहलगाम हमले क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun