मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कुपवाड़ा में फारूक तीदवा के घर पर बुलडोजर चला, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

कुपवाड़ा में फारूक तीदवा के घर पर बुलडोजर चला, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नारिकूट कलारूस सीमा क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फारूक तीदवा के घर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे सेना की एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद से सेना पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पिछले 24 घंटों में अब तक 7 आतंकियों के घरों को जमींदोज किया जा चुका है।

इससे पहले पुलवामा में लश्कर से जुड़े आतंकी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला मकान विस्फोट कर गिरा दिया गया। एहसान अहमद शेख जून 2023 से सक्रिय था। इसी तरह पुलवामा के कांचीपोरा इलाके में लश्कर के एक और आतंकी हारीस अहमद के घर को भी विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। वह भी 2023 से सक्रिय था।

इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल का घर भी शुक्रवार को विस्फोट कर उड़ा दिया गया। आसिफ का नाम हमले में सामने आया था। वहीं शुक्रवार सुबह ही लश्कर के आतंकी आदिल गुरी के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पहलगाम हमला: सुरक्षाबलों का सख्त एक्शन

22 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2:45 से 3:00 बजे के बीच अनंतनाग जिले के पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर यह घाटी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस दर्दनाक हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी सख्त और निर्णायक रुख अपनाया है।

Share This
अगला लेख → आतंकवाद पर भारत का कड़ा जवाब, पाक के 16 यूट्यूब न्यूज चैनल्स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun