मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अमित शाह ने दिल्ली के झुग्गीवासियों को पक्का घर देने का किया वादा , केजरीवाल से पूछा, “यमुना में कब डुबकी लगाएंगे?”

अमित शाह ने दिल्ली के झुग्गीवासियों को पक्का घर देने का किया वादा , केजरीवाल से पूछा, “यमुना में कब डुबकी लगाएंगे?”

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आते ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शब्दों की जंग और भी तेज हो गई है। इस बीच, शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अरविंद केजरीवाल अब आप पार्टी के लिए आपदा बन चुके हैं। शाह ने यह भी कहा कि जहां-जहां मनीष सिसोदिया और केजरीवाल जाते हैं, वहां शराब की बोतलें ही दिखाई देती हैं। उन्होंने दावा किया कि अब दिल्ली के लोग झूठ बोलने वाली इस सरकार से छुटकारा पाने वाले हैं।

अमित शाह ने झुग्गी बस्ती के प्रधानों से अपील करते हुए कहा, “मैं आज यहां इस बात को कहने आया हूं कि आप दिल्ली को मुक्ति दिलाने वाले हैं। 5 फरवरी को दिल्ली को आप-दा से मुक्ति का दिन बना देना।”

उन्होंने यह भी वादा किया कि बीजेपी का घोषणापत्र झुग्गी बस्ती की हर समस्या का समाधान प्रदान करेगा। शाह ने कहा, “देश ने जहां-जहां तरक्की की, दिल्ली वहीं खड़ी रह गई। केजरीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया और झुग्गी वालों को सिर्फ धोखा दिया। उन्होंने यमुना नदी और अन्ना के नाम पर लोगों को बहलाया। पंजाब में भी उन्होंने झांसा देने का काम किया।”

अमित शाह ने केजरीवाल पर यह आरोप भी लगाया कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, वही लोग आज भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि जो पीएम मोदी कहते हैं, वह करते हैं। “हमने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे, और हमनें भव्य राम मंदिर का निर्माण किया। हमने कहा था कि धारा 370 हटाएंगे, और वह कर दिया।”

अमित शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी दिल्ली के हर झुग्गी निवासी को पक्का मकान देने की गारंटी देती है। उन्होंने कहा, “यह आप-दा ने पिछले 10 सालों में दिल्ली को डिजास्टर बना दिया। पूरी दुनिया में तरक्की हो रही है, लेकिन दिल्ली और भी बदहाल हो गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, सड़कें टूटी हुईं, और छठ पूजा पर भी स्नान नहीं कर सकते। यह आप-दा ने दिल्ली को नर्क बना दिया है।”

Share This
टैग: #News Update
अगला लेख → BCCI ने शुरू किया एक्शन, अब होगी रिव्यू मीटिंग; रोहित और विर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun