मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘डंस’ हुआ हिट, डांस देख हर कोई नाचने के लिए हो जाएगा मजबूर

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘डंस’ हुआ हिट, डांस देख हर कोई नाचने के लिए हो जाएगा मजबूर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘डंस’ का पहला गाना ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ रिलीज होते ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। यह गाना न केवल यूट्यूब पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा चुका है। गाने की तारीफ हर तरफ हो रही है और यह खेसारी के साल 2025 का तीसरा गाना है, जो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस गाने में खेसारी का नया लुक और उनके डांस स्टेप्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। साथ ही, श्वेता सेन के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी काफ़ी आकर्षक नजर आ रही है।

‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ गाना 9 जनवरी, 2025 को रिलीज हुआ था और महज 24 घंटों में ही इसने धूम मचा दी। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और खेसारी ने खुद इसे गाया है। श्वेता सेन के साथ उनकी जोड़ी इस गाने में एक बार फिर से रोमांटिक माहौल बना रही है।

इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसमें खेसारी लाल के डांस स्टेप्स को उनके फैंस ने काफी सराहा है। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने छठ के मौके पर अपनी फिल्म ‘राजा राम’ रिलीज की थी। अब 2025 में वह अपनी फिल्म ‘डंस’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले हैं। ‘डंस’ का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है और इसका ट्रेलर 14 जनवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म में खेसारी लाल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म ‘डंस’ का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है और इसे सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → अमित शाह ने दिल्ली के झुग्गीवासियों को पक्का घर देने का किया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun