मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अयोध्या एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को आयेगी पहली फ्लाइट ,इस तरीख से शुरू होगी कमर्शियल सर्विस

अयोध्या एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को आयेगी पहली फ्लाइट ,इस तरीख से शुरू होगी कमर्शियल सर्विस

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक हवाई अड्डा भी बनाया गया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 30 दिसंबर को राजधानी दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए उद्घाटन उड़ान संचालित करेगी। कंपनी की व्यावसायिक सेवाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी. इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि वह अयोध्या हवाईअड्डे से उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन होगी. इसके साथ ही अयोध्या एयरलाइन का 86वां घरेलू गंतव्य होगा। कंपनी ने कहा कि दिल्ली से उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन शुरू हो जाएगा। 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​ने कहा कि दिल्ली और अहमदाबाद को अयोध्या से जोड़ने वाली नई उड़ानें अयोध्या को देश के विमानन मानचित्र पर स्थापित कर देंगी।

Share This
अगला लेख → शेयर बाजार में रेकॉर्ड में बंपर उछाल, ऑल टाइम हाई पर खुला से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun