मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अयोध्या – कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का काम हुआ तेज

अयोध्या – कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का काम हुआ तेज

अयोध्या – रामजन्मभूमि की रामघाट स्थित कार्यशाला में मंदिर निर्माण के लिए तराशे गए पत्थरों की सफाई का कार्य तेज हो गया है। अब तक तीन कारीगरों के सहारे चल रहे कार्य के लिए दिल्ली से डेढ़ दर्जन अतिरिक्त कारीगर बुला लिए गए हैं। इन सभी कारीगरों के आ जाने पर ऊपर की सतह पर रखे गए पत्थरों को सावधानीपूर्वक क्रेन से उतार कर उनकी सफाई कराई जा रही है। इस सम्बन्ध में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपय राय ने कहा कि कार्यशाला में स्थान का अभाव जरुर है लेकिन सफाई के बाद भी तराशे गए पत्थरों को वहीं सुरक्षित रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सफाई के बाद मंदिर के एक-एक हिस्से के पत्थर को पालीथिन में लपेट कर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य आरम्भ होने पर ही राम जन्मभूमि तक पत्थरों की ढुलाई कराई जाएगी। यह ढुलाई रात्रिकालीन बेला में ही की जाएगी जिससे कि दुर्घटना की आशंका पूरी तरह से समाप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि अब तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि पत्थरों की ढुलाई बिना किसी नुकसान के आसानी से हो सकती है। राय ने बताया कि तराशे गए पत्थरों को उनके निर्धारित क्रम में रखा गया है, इसलिए कार्यशाला में क्रमवार रखे गए पत्थरों के पूरे चट्टे को नहीं हटाया जाएगा बल्कि सामने से ही सफाई कराई जाएगी। पुन: जब उन्हें रामजन्मभूमि परिसर में ले जाने की बारी आएगी तभी अवशेष भाग को साफ करा दिया जाएगा।

Share This
अगला लेख → 29 जून को खुलेंगे मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर के कपाट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun