मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत को बांग्लादेश ने शेख हसीना की वापसी के लिए एक पत्र भेजा

भारत को बांग्लादेश ने शेख हसीना की वापसी के लिए एक पत्र भेजा

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भारत सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण करने की मांग की गई है। बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अगस्त माह के अंत में हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत चली आईं थीं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है या नहीं।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने शेख हसीना को ढाका लौटाने के लिए भारत सरकार को एक राजनयिक संदेश भेजा है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने कहा, “हमने भारत को एक संदेश भेजा है जिसमें कहा गया है कि शेख हसीना को न्यायिक प्रक्रिया के लिए बांग्लादेश भेजा जाए।”

इससे पहले बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम ने बताया था कि उनके कार्यालय ने भी विदेश मंत्रालय को शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए पत्र भेजा है, और इस प्रक्रिया पर काम चल रहा है। उनका दावा है कि ढाका और नई दिल्ली के बीच पहले से ही प्रत्यर्पण संधि मौजूद है, जिसके तहत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाया जा सकता है।

शेख हसीना अगस्त माह में बांग्लादेश में बड़े विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच देश छोड़कर भारत आ गई थीं, और तब से वह निर्वासन में भारत में रह रही हैं। शेख हसीना और उनकी सरकार के मंत्रियों पर मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोप लगे हैं, और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Share This
अगला लेख → "डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर सरकार", अखिलेश यादव का बीजेपी पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun