मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, जानें कब खुलेंगे कपाट और कब होगी श्रृंगार आरती ?

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, जानें कब खुलेंगे कपाट और कब होगी श्रृंगार आरती ?

यदि आप अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और अनुष्ठानों के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, अब मंदिर के द्वार सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगला आरती तड़के सुबह 4 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। इसके बाद, सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती के साथ मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

ट्रस्ट के अनुसार, दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पित किया जाएगा और इस दौरान भी श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। शाम को संध्या आरती 7 बजे होगी, जिसके दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद किए जाएंगे और फिर खोल दिए जाएंगे। रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। पहले यह आरती रात 9:30 बजे होती थी, लेकिन भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। दर्शन और अनुष्ठान की अवधि को बढ़ाते हुए सुबह डेढ़ घंटे और शाम को आधे घंटे का समय जोड़ा गया है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान के दर्शन कर सकें।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि

अयोध्या में भक्तों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में भारी वृद्धि हुई है। 2020 में अयोध्या में जहां 60 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 16 करोड़ के पार पहुंच गया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या में आगंतुकों की संख्या 2020 में 60,22,618 थी, जो 2024 में बढ़कर 16,44,19,522 हो गई।

सरकार से यह भी पूछा गया कि क्या देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। जवाब में बताया गया कि धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ था और अब भी श्रीराम जन्मभूमि परिसर का निर्माण कार्य जारी है।अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है, ताकि भक्तों को सुगम दर्शन का अवसर मिल सके।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → इन 3 चीजों को तुरंत घर से हटाएं, वरना हो सकता है कैंसर का खत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun