मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अयोध्या राम मंदिर में ड्रोन से भगदड़ मचाने की कोशिश, खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाई

अयोध्या राम मंदिर में ड्रोन से भगदड़ मचाने की कोशिश, खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाई

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक महत्वपूर्ण घटना सामने आई है। राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचाने की साजिश का प्रयास किया गया है। राम मंदिर परिसर में ड्रोन कैमरा गिराए जाने की घटना सामने आई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार हुई है। 10 फरवरी को भी दर्शन मार्ग के पास ड्रोन गिराया गया था, जिस पर आरजेबी चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोमवार सुबह, राम जन्मभूमि परिसर के ड्यूटी प्वाइंट बैचिंग प्लांट के पास एक ड्रोन गिरा। मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील इस क्षेत्र में ड्रोन गिरने की यह दूसरी घटना है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों में इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस का मानना है कि यह ड्रोन गिराने की घटना जानबूझकर की गई थी, ताकि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचाई जा सके। यदि ऐसा होता तो जनहानि का खतरा बढ़ सकता था, लेकिन यह ड्रोन सौभाग्य से भीड़भाड़ वाले इलाके से अलग स्थान पर गिरा। राम जन्मभूमि पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ड्रोन कैमरा उड़ाते हुए जानबूझकर उसे प्रतिबंधित क्षेत्र में गिरा दिया।

Share This
अगला लेख → हजरतगंज में बड़े शोरूम की ज़मीन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun