मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : देर रात ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजों से दहल गया एएमयू, गोली लगने से तीन छात्र घायल

UP : देर रात ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजों से दहल गया एएमयू, गोली लगने से तीन छात्र घायल

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हॉस्टल में दो छात्र गुटों के बीच मामूली विवाद के चलते अचानक फायरिंग का मामला सामने आया है. मामूली विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से एएमयू परिसर गूंज उठा। गोली लगने से तीन छात्रों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए.कैंपस में फायरिंग की सूचना पर एएमयू प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचे एएमयू प्रशासन ने घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां, गोली लगने से घायल तीनों छात्रों का इलाज जारी है. वहीं, एएमयू कैंपस में छात्र गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन छात्रों को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और स्थानीय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसएस नॉर्थ हॉस्टल के छात्रों को कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच देर रात हुई फायरिंग की जानकारी दी और मामले की जांच कर रही है.

फायरिंग के मामले पर सीओ सिविल लाइंस संजय जयसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वीएम हॉस्टल का छात्र सादिक हसन अपने दो साथियों फिरोज और अब्दुल्ला के साथ एएमयू कैंपस के एसएस नॉर्थ हॉस्टल में गया है. जहां एसएस नॉर्थ हॉस्टल के छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दो छात्र गुटों के बीच हुए इसी विवाद के चलते एसएस नॉर्थ हॉस्टल के छात्रों ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में गोली लगने से तीनों छात्र घायल हो गये. गोलीबारी में घायल तीन छात्रों के इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर लगातार घायल छात्रों का इलाज कर रहे हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.इस बीच, गोलीबारी में घायल हुए छात्रों ने उन पर गोली चलाने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र दिया है. जिसके आवेदन पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Share This
अगला लेख → Sambhal : अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, हत्या की आश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun