अयोध्या सहित ये शहर बनेंगे सोलर सिटी – श्रीकांत शर्मा
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया की अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर को क्लीन एवं ग्रीन एनर्जी के तहत मॉडल टाउन बनाने के निर्देश दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने बताया की 2024 तक इन शहरों को सौर ऊर्जा उत्पादन बेहतर करके सोलर सिटी बनाया जाएगा। इन शहरों में घरों की छतों से 669 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा।
ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपरोक्त पांचों महानगरों में सोलर रूफ टॉप परियोजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। जिससे चिह्नित उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकें। इसके तहत तय किए गए लक्ष्य के क्रम में केंद्र सरकार द्वारा 859 करोड़ व राज्य सरकार द्वारा 473 करोड़ रुपये का अनुदान भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।