मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अल्मोड़ा में भीषण हादसा , खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 20 की मौत

अल्मोड़ा में भीषण हादसा , खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 20 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 40 से अधिक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। यह घटना गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट क्षेत्र के पास हुई। हादसे में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गौरीखाल से रामनगर के लिए निकली इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी क्षेत्र के पास बस के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में गिर गई। बस के गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्री बाहर गिरकर घायल हो गए।

सुबह लगभग 9 बजे कुछ जख्मी यात्रियों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि राहत कार्य के लिए सल्ट और रानीखेत से टीमों को तुरंत घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। यह दुर्घटना स्थल रामनगर के निकट पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के करीब है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि “अल्मोड़ा जिले के मार्चुला में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में जुटी हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।”

Share This
अगला लेख → लाहौर मे 1900 पहुंचा AQI , प्रदूषण से बीमार पड़ रहे है लोग

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun