मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लाहौर मे 1900 पहुंचा AQI , प्रदूषण से बीमार पड़ रहे है लोग

लाहौर मे 1900 पहुंचा AQI , प्रदूषण से बीमार पड़ रहे है लोग

पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर, लाहौर, अक्सर अत्यधिक प्रदूषण से प्रभावित रहता है। हाल ही में यहां का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 1900 के करीब पहुंच गया है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लाहौर के लोगों को फेफड़ों के संक्रमण और कई अन्य गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्विस समूह IQAir और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के अनुसार, लाहौर इस समय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित इस शहर में इतना ज्यादा प्रदूषण चिंता का विषय है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने इसका दोष भारत पर डालते हुए कहा है कि भारत से आने वाली हवाएं इस प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। पंजाब प्रांत की वरिष्ठ मंत्री, मरियम औरंगजेब का कहना है कि इस समस्या का समाधान भारत के साथ बातचीत के बिना नहीं निकाला जा सकता। उन्होंने बताया कि वे इस विषय में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारत के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

लाहौर में जो स्मॉग है, वह दिल्ली-एनसीआर के स्मॉग जैसा ही है। उत्तर भारत के कई शहरों में भी सर्दियों की शुरुआत के समय प्रदूषण बढ़ता है। ठंड के दौरान हवा की गति कम हो जाती है और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषणकारी तत्व हवा में ही स्थिर हो जाते हैं। इसी के चलते लाहौर में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और प्रशासन ने इसे देखते हुए कई आपातकालीन कदम उठाए हैं।

लाहौर प्रशासन ने प्राइमरी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए, प्रशासन ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और घरों में ही रहने का आग्रह किया गया है। सभी अस्पतालों में स्मॉग से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं ताकि बीमार लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

Share This
अगला लेख → विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र की DGP रश्म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun