मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में कोर्ट से राहत मिली, जेल में एक रात बिताने के बाद अब उन्हें मिली राहत

अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में कोर्ट से राहत मिली, जेल में एक रात बिताने के बाद अब उन्हें मिली राहत

हैदराबाद के संध्या थियेटर में हुए हादसे के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी राहत की खबर आई है। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में रेगुलर बेल दे दी है। नामापल्ली कोर्ट ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। बता दें कि अल्लू अर्जुन को पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें तत्काल बेल मिल गई थी और अगली सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब कोर्ट ने उन्हें रेगुलर बेल प्रदान की है।

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे एक दिन पहले, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। अल्लू अर्जुन के आने के बाद फैन्स के बीच भगदड़ मच गई थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जल्द ही उन्हें बेल मिल गई और अगले दिन वे रिहा हो गए।

13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और उन्हें जमानत मिल गई। अब नामापल्ली कोर्ट ने उन्हें रेगुलर बेल दे दी है, जिसके तहत अल्लू अर्जुन को 50,000 रुपये के दो सिक्योरिटी बॉन्ड देने होंगे। हालांकि, यह मामला अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है और इसकी सुनवाई 21 जनवरी को तेलंगाना हाईकोर्ट में होगी।

इस मामले को लेकर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ था। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद कई राजनीतिक पार्टियों में बवाल मच गया था। कुछ लोग उनके समर्थन में थे, जबकि कुछ लोग विरोध में आ गए थे। तेलंगाना विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, और कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव भी किया था।

Share This
अगला लेख → बिग बॉस 18: नॉमिनेशन में उलटफेर, इन कंटेस्टेंट्स के सिर पर ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun