मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

असम में बोले प्रधानमंत्री जनता के प्यार और आशीर्वाद के आधार पर कहता हूं- NDA की सरकार बनना तय

असम में बोले प्रधानमंत्री जनता के प्यार और आशीर्वाद के आधार पर कहता हूं- NDA की सरकार बनना तय

असम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर है जहाँ उन्होंने रैली को संबोधित किया. तामूलपुर में रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की दो चरणों की वोटिंग के बाद आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है. इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार एनडीए सरकार बनेंगी ये लोगों ने तय कर लिया है.

असम को हिंसा में झोंकने वाले लोगों को जनता ने नकार दिया है. असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग यहा की जनता को बर्दाश्त नही है. असम को कई दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को कतई स्वीकार नहीं है. असम के लोग अब विकास, स्थिरता, शांति और भाईचारा चाहता हैं. और इसी सद्भावना के साथ वे हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा तो मंत्र है सबका साथ , सबका विश्वास. उन्होंने कहा कि एनडीए के डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच सालों में असम को लोगों को दुगना लाभ दिया है. विकास हो रहा है और क्नेक्टिविटी में सुधार हुआ है. इस वजह से महिलाओं का जीवन भी सरल हो गया है. युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि रैली में इतनी तादात में आई महिलाओं को देखकर मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा कि हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि राज्य के किसी भी बेटे को बंदूक नहीं उठानी पड़ें. हमने बोड़ो समझौता किया है जिससे असम में शांति की लहर है. अनेक माताओं के आंसू पोंछे गए. हमने अनेक बहनों की पीड़ा को दूर करने के लिए प्रयास किया. मैं यह सभी माताओं और बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आपके बेटे के सपने पूरे करने के लिए हम लगे रहेंगे. आपके बच्चों को बंदूक न उठानी पड़े, उन्हें जंगलों में जिंदगी गुजारने को मजबूर न होना पड़े, और किसी की गोली का शिकार न होना पड़े इसके लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है.

Share This
अगला लेख → पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun