मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 जिंदगियां बुझ गईं, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 जिंदगियां बुझ गईं, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद गुरुवार दोपहर एक बड़े विमान हादसे का गवाह बना। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है, जो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान जैसे ही उड़ान भरने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और पास की इमारत या बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और आग की ऊंची-ऊंची लपटें व काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। हादसे की तस्वीरें और वीडियो बेहद दिल दहला देने वाले थे, विमान के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए हैं और उसका एक विंग टूटकर दूर जा गिरा। राहत और बचाव कार्य में जुटी दमकल टीम लगातार पानी की बौछारें कर रही है। आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है लेकिन पूरी फ्लाइट जलकर राख हो चुकी है। मेघानीनगर इलाके में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग तेज धमाके से घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय बिल्डिंग को भी इस टक्कर से काफी नुकसान हुआ है। कई खिड़कियां टूट गई हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं।अहमदाबाद सिविल अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके, हालांकि फिलहाल किसी के बचने की सूचना नहीं है। प्रशासन और एयर इंडिया की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों को सही तरीके से समझा जा सके। एयर इंडिया ने हादसे से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लिंक भी जारी किया है। यह हादसा भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास के सबसे दुखद पलों में से एक बन गया है, जिसने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है।

Share This
अगला लेख → पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे की ली जानकारी, घायलो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun