मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा में टाटा नमक और सर्फ एक्सेल की नकली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आगरा में टाटा नमक और सर्फ एक्सेल की नकली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और आगरा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में अवधपुरी, कमिश्नरेट आगरा में चल रही एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जो नकली टाटा नमक और सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर का उत्पादन कर रही थी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली उत्पाद, पैकेजिंग मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की गईं। फैक्ट्री के संचालक जीतेंद्र उर्फ जीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

27 जनवरी 2025 को STF को सूचना मिली कि आगरा और उसके आस-पास के जिलों में नकली टाटा नमक और सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर की बड़े पैमाने पर सप्लाई हो रही है। इस सूचना के आधार पर STF और थाना जगदीशपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अवधपुरी इलाके में छापेमारी की, जहां एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से ऑटोमेटिक पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन, इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीन और भारी मात्रा में नकली टाटा नमक तथा सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: जीतेन्द्र उर्फ जीत पिता का नाम: स्व. राजकुमार राठौर निवासी: खसरा नंबर 03, दौलतपुर, अजीजपुर, धनोली, मथुरा, कमिश्नरेट आगरा

बरामद सामग्री:

  1. 1 ऑटोमेटिक पैकिंग मशीन
  2. 2 छोटी पैकिंग मशीनें
  3. 1 सिलाई मशीन
  4. 2 इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीनें
  5. 11 कट्टे कच्चा माल डालने के लिए
  6. 4720 पैकेट नकली सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर (80 ग्राम प्रति पैकेट)
  7. 55 कट्टे नकली टाटा नमक (1375 किलोग्राम)
  8. 96 बोरी नकली लोकल ब्रांड नमक (50 किलोग्राम प्रति बोरी)
  9. 620 खाली कट्टे टाटा नमक के लिए
  10. 13,400 खाली पैकिंग पाउच टाटा नमक के लिए
  11. 2 बंडल नकली सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर के खाली पैकिंग पाउच
  12. 7 बंडल पैकिंग धागा रोल
  13. सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर के 65 खाली कट्टे
  14. 4 कट्टे वाशिंग पाउडर का कच्चा माल
  15. 52 बोरी नकली टाटा नमक
  16. 1 आधार कार्ड
  17. 1 पेन कार्ड
  18. 1 मोबाइल फोन
  19. 2 स्टैम्प

कैसे सप्लाई करता था नकली उत्पाद: गिरफ्तार आरोपी जीतेन्द्र उर्फ जीत ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से यह अवैध कारोबार चला रहा था। वह दिल्ली के सराय हेमंत क्षेत्र से कच्चा माल खरीदकर अपनी फैक्ट्री में नकली नमक और सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर तैयार करता था। इसके बाद ये नकली उत्पाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, कन्नौज, बलिया, इलाहाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेचता था। इसके अलावा, वह गोल्ड फ्लेक सिगरेट, फैवीकॉल, दंत कांति टूथपेस्ट, गुटखा और अन्य ब्रांडों के नकली उत्पाद भी बनाता था।

इस कारोबार से आरोपी हर महीने करीब 2.5 लाख रुपये की अवैध कमाई कर रहा था।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच: गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना जगदीशपुर, कमिश्नरेट आगरा में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय दंड संहिता, 63/65 कॉपीराइट अधिनियम और 103/104 ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Share This
अगला लेख → बिग बॉस-18 के बाहर करणवीर मेहरा का दिल धड़कने लगा ? चुम दरां…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun