मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा , एक साथ चली गई 5 डॉक्टरों की जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा , एक साथ चली गई 5 डॉक्टरों की जान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों की मौत हो गई। मृतकों में अनिरुद्ध वर्मा (निवासी राधा विहार एक्सटेंशन, कमला नगर, आगरा), संतोष कुमार मौर्य (निवासी राजपुरा, भदोही), नरदेव (निवासी नवाबगंज, बरेली), राकेश कुमार (निवासी जीवनपुर, कोतवाली देहात, बिजनौर) और अरुण कुमार (निवासी तेरा मल, मोतीपुर, कन्नौज) शामिल हैं। इस घटना में डॉक्टर जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे। यह सभी डॉक्टर चेतन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन डॉक्टरों के अलावा एक लैब टेक्नीशियन और एक सीनियर स्टोर कीपर की भी मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायल के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

Share This
अगला लेख → 400 करोड़ क्लब में हुई शामिल फिल्म भूल भुलैया 3 ,कमाई में फि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun