मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

400 करोड़ क्लब में हुई शामिल फिल्म भूल भुलैया 3 ,कमाई में फिर पीछे छूटी ‘सिंघम अगेन’

400 करोड़ क्लब में हुई शामिल फिल्म भूल भुलैया 3 ,कमाई में फिर पीछे छूटी ‘सिंघम अगेन’

दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी लागत काफी पहले ही निकाल ली थी और अब लगातार अपने निर्माताओं को जबरदस्त मुनाफा कमा कर दे रही है। माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और सौरभ मिश्रा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक इस फिल्म का सबसे ज्यादा एक दिन का घरेलू कलेक्शन 37 करोड़ रुपये का रहा है।

पहले हफ्ते में ही लागत वसूल

फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपये था, जिसे इसने पहले ही हफ्ते में 158 करोड़ 25 लाख रुपये कमा कर पूरा कर लिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का शानदार मुनाफा कमाया, जबकि तीसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 23 करोड़ रुपये रहा। सोमवार तक ‘भूल भुलैया 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। चौथे वीकेंड तक इसने 8 करोड़ 98 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारतीय और ओवरसीज आंकड़ों को मिलाकर 24वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 405 करोड़ 41 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

मेकर्स के लिए फायदे का सौदा

‘भूल भुलैया 3’, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म, निर्माताओं के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा – द रूल’ की रिलीज़ से पहले यह फिल्म करीब 10 करोड़ रुपये का और बिजनेस कर सकती है। ऐसे में यह साफ है कि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रही है।

Share This
अगला लेख → Jharkhand के CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कौन-कौन से नेता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun