मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आज तीसरे दिन CBI के सामने पेश होंगी रिया चक्रवर्ती, 2 दिन में हुई 17 घंटे पूछताछ

आज तीसरे दिन CBI के सामने पेश होंगी रिया चक्रवर्ती, 2 दिन में हुई 17 घंटे पूछताछ

मुंबई – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम आज फिर पूछताछ करेगी. मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को भी कई घंटे तक रिया से पूछताछ की, लेकिन एजेंसी को अभी भी कई मुद्दों पर जानकारी जुटाने में लगी है, जिसके लिए रिया से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की जाएगी.

रिया से पिछले लगातार 2 दिनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है. पहले दिन शुक्रवार 28 अगस्त को रिया को पहली बार सीबीआई ने बुलाया था. इस दौरान उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की गई थी, जबकि शनिवार 29 अगस्त को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई.

सीबीआई ने इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी और सैमुअल मिरांडा के साथ बैठाकर भी रिया से पूछताछ की. हालांकि, सीबीआई अभी पूछताछ से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और इसलिए लगातार तीसरे दिन रिया को जांच के लिए बुलाया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों के ऑडिट रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि उनके बैंक खातों में पिछले पांच सालों में 70 करोड़ रुपयों का टर्नओवर हुआ है. इसका मतलब है कि सुशांत के बैंक खातों में पिछले पांच सालों में करीब 70 करोड़ रुपये आए और उनमें से खर्चे हुए.

मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया था. अब मुंबई पुलिस ने यह फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट सीबीआई और ईडी को दी है, जिसकी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि ग्रांट थॉर्टन नाम की कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत के अकाउंट से रिया के अकांउट में कोई इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है.

Share This
अगला लेख → वॉलमार्ट और माइक्रोसॉफ्ट ने TikTok को खरीदने में रूचि दिखाई

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun