मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आज से खुल रहे दुधवा नेशनल पार्क के द्वार , पहले दिन फ्री में मिली सैलानियों को एंट्री

आज से खुल रहे दुधवा नेशनल पार्क के द्वार , पहले दिन फ्री में मिली सैलानियों को एंट्री

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र इस बार छह नवंबर से शुरू हो रहा है। बुधवार से देश-विदेश के सैलानियों के लिए दुधवा के दरवाजे खुल जाएंगे, जबकि पीटीआर भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। पीटीआर में चूका बीच की सुंदरता, थारू हट और जंगल में बाघ व तेंदुए का दिखना सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पीटीआर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं, और जंगल सफारी के वाहन भी तैयार हैं। पर्यटक सुबह और शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी का आनंद उठा सकेंगे। पहले पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता था, लेकिन इस बार इसे नौ दिन पहले, यानी छह नवंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद संबंधित पर्यटन स्थलों और सफारी मार्गों की मरम्मत और सुधार का काम तेज़ी से किया गया।

इस बार पीटीआर में मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस क्षेत्र में बुकिंग काउंटर और कैंटीन की सुविधा सैलानियों को अपनी ओर खींचेगी। जंगल सफारी के दौरान चूका बीच का नज़ारा, सायफन की खूबसूरती और बाघ सहित वन्यजीवों की झलक सैलानियों को बेहद पसंद आएगी। ठहरने के लिए चूका बीच पर बनी हटों के साथ सप्त सरोवर की हटें भी बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा जंगल के करीब बने होम स्टे भी पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Share This
अगला लेख → दिवाली पर करोड़ों की शराब गटक गए यूपी वाले , टूट गए सारे रिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun