मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आतंकवाद को लेकर भारत के विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखेंगे सांसद, कांग्रेस की भागीदारी भी तय

आतंकवाद को लेकर भारत के विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखेंगे सांसद, कांग्रेस की भागीदारी भी तय

नई दिल्ली: सीमा पार से हो रहे आतंकवाद की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे भारत ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सरकार एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में भेजने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी भी भाग लेगी। कांग्रेस ने पुष्टि की है कि वह इस पहल में शामिल होगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस की जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष से बातचीत की है।

इस अंतरराष्ट्रीय पहल का मुख्य उद्देश्य भारत को सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित देश बताते हुए वैश्विक समुदाय को वास्तविकता से अवगत कराना है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही सांसदों के समूह को विभिन्न देशों की यात्रा पर भेज सकती है। यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाक संबंधों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाए जाने की कोशिशों को रोकने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।

राजनयिक मिशनों की भी होगी भागीदारी

इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विदेश मंत्रालय, अन्य विभागों और भारतीय दूतावासों की भी भागीदारी होगी। इन संस्थाओं द्वारा सांसदों को दिए जाने वाले संवाद बिंदु तैयार किए जा रहे हैं, ताकि वे विदेशों में भारत का पक्ष मजबूती से रख सकें। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत सरकार की तरफ से विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आतंकवाद पर भारत की स्थिति स्पष्ट करने के लिए विदेशों में भेजा जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर की भी होगी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद अपने दौरे में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसमें पाकिस्तान की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। वे यह भी बताएंगे कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ट्रेनिंग कैंप किस तरह से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, वे यह भी स्पष्ट करेंगे कि भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जबकि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर जवाबी हमला किया

Share This
अगला लेख → गृह मंत्रालय ने किए बड़े प्रशासनिक बदलाव, 66 अधिकारियों का ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun