मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राम लला के दर्शन सुगम तरीके से कराये जाये – योगी आदित्यनाथ

राम लला के दर्शन सुगम तरीके से कराये जाये – योगी आदित्यनाथ

अयोध्या- श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उपरांत दर्शनार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुगम दर्शन करवाए जाने के निर्देशों का साफ असर दिख रहा है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा शुक्रवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

गणतंत्र दिवस के बीच प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का मंडलायुक्त, जिला अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सुरक्षा आदि अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को दर्शन करने हेतु सुगमता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बता दें कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शनार्थियों के दर्शन करने व अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवागमन व्यवस्थाओ को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव गृह द्वारा अयोध्या भ्रमण किया गया। वहीं इससे पहले प्रातः काल भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था। सभी श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं तथा प्रसाद भी प्राप्त कर रहे हैं।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आरती और दर्शन की समय सूची जारी की है। विश्व हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार श्रीराम लला की मंगला आरती साढ़े चार बजे श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सात बजे से कराया जाएगा। इसके उपरांत भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे तथा रात्रि नौ बजे भोग आरती और शयन आरती रात दस बजे होगी। सुबह मंगला आरती के दौरान मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे।

Share This
अगला लेख → इस समय संपूर्ण जगत में राम धारा बह रही है - देवकीनंदन ठाकुर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun